टिहरी गढ़वाल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
टिहरी गढ़वाल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
पिलखी, टिहरी गढ़वाल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन का शिलान्यास एवं भूमि पूजन करने के साथ ही ₹41.21 करोड़ की लागत से विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। यह पहल क्षेत्रवासियों को सुलभ, सशक्त और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर सीएचसी निर्माण के लिए भूमि दान करने वाले कृष्णा गैरोला जी एवं उनके परिवार को भी सम्मानित किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं सुलभ बनाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से पात्र नागरिकों को निजी अस्पतालों में भी निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है, वहीं एम्स ऋषिकेश जैसे संस्थानों के माध्यम से प्रदेशवासियों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हो रही हैं।
इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री Satpal Maharaj जी, माननीय विधायक Shakti Lal Shah जी उपस्थित रहे।
देहरादून —-मोनू राजवान ✍️✍️✍️
