कल निकलेगी टपकेश्वर शोभायात्रा, दून पुलिस ने डायवर्ट किया रूट, यहां देखें प्लान

टपकेश्वर शोभायात्रा सुबह 10 बजे से शुरू होगी. इस दौरान शहर में ट्रैफिक रूट डायवर्ट रहेगा.

देहरादून: 26 अगस्त को शिवाजी धर्मशाला से टपकेश्वर शोभायात्रा का कार्यक्रम प्रस्तावित है. जिसके मद्देनजर दून पुलिस ने देहरादून शहर का यातायात प्लान रहेगा.शोभायात्रा का रूट शिवाजी धर्मशाला से टपकेश्वर मंदिर तक रहेगा. शोभायात्रा का रूट शिवाजी धर्मशाला से सहारनपुर चौक होते हुए झंडा बाजार होकर पल्टन बाजार से घंटाघर होकर बिंदाल होते हुए कैंट क्षेत्र से डाकरा बाजार होकर गढ़ी कैंट चौक से टपकेश्वर मन्दिर तक जाएगी.

10 बजे से शुरू होगी यात्रा: शोभायात्रा के शिवाजी धर्मशाला से प्रस्थान करने पर निंरजनपुर मंडी लालपुल और मातावाला बाग कट से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को जीएमएस रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा. प्रिन्स चौक, रेलवे स्टेशन से आने वाले यातायात को रोक-रोक कर छोड़ा जायेगा. शोभायात्रा के सहारनपुर चौक पर पहुंचने से पहले बल्लीवाला और लक्ष्मण चौक से कोई भी वाहन सहारनपुर चौक की ओर नहीं आयेगा. वाहनों को बल्लीवाला से कमला पैलेस की ओर व लक्ष्मण चौक से पार्क रोड की ओर भेजा जायेगा.

शोभायात्रा के सहारनपुर चौक से झंडा बाजार में प्रवेश करने और सहारनपुर चौक पर यातायात के सामान्य होने पर सभी डाइवर्जन को सामान्य कर दिया जायेगा. शोभायात्रा के घंटाघर पहुंचने पर घंटाघर से चकराता रोड जाने वाले यातायात को दिलाराम चौक की ओर से अपने गंतव्य स्थान की ओर भेजा जायेगा. बल्लूपुर की ओर से आने वाले यातायात को बल्लूपुर से किशननगर चौक से बिन्दाल चौकी कट, बिन्दाल / कैण्ट क्षेत्र की ओर होते हुए दिलाराम चौक की ओर यातायात के दबाव के अनुसार डायवर्ट किया जायेगा. शोभायात्रा का पिछला हिस्सा बिन्दाल कट पास करने पर सभी डाईवर्जन सामान्य किये जाएंगे.

शोभायात्रा के पोस्ट ऑफिस पहुंचने पर वाटिका तिराहा से आने वाला यातायात आकाशगंगा तिराहा होते हुए पोस्ट ऑफिस की ओर भेजा जायेगा. पोस्ट ऑफिस से वाटिका तिराहा जाने वाले यातायात को रोक-रोक कर छोड़ा जायेगा. शोभायात्रा का पिछला हिस्सा डाकरा रोड पास करने पर यातायात सामान्य कर दिया जायेगा.

बैरियर/डायवर्ट प्वांइट: पटेल नगर मण्डी,बल्लीवाला चौक,मातावाला बाग तिराहा,बल्लुपूर चौक,कौलागढ चौक,दर्शन लाल चौक,प्रिंस चौक और घंटाघर, वाहन चालकों से अनुरोध की समय 14:00 बजे से 20:00 बजे तक घंटाघर, चकराता रोड़, बल्लूपुर से घंटाघर मार्ग का प्रयोग न करते हुए अन्य वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करें. शोभायात्रा के मद्देनजर सभी प्रकार के लोडिंग वाहनों का समय सुबह 10.00 बजे से 20.00 बजे तक शहर क्षेत्र में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा.

एसपी ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी ने बताया देहरादून की सभ्रान्त नागरिकों और जनता से अपील है कि शोभायात्रा मार्गो का प्रयोग न करते हुए अपने गंतव्य स्थान के लिये अन्य वैकल्पिक और डाइवर्जन मार्गो का प्रयोग कर देहरादून पुलिस को अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें.

You may have missed