प्रदेश की भ्रष्ट व युवा विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युवाओं के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सूर्यकांत धस्माना
युवा कांग्रेस के विजई उम्मीदवारों का प्रेमनगर में स्वागत
कार्तिक बिरला एक बार फिर बने कैंट युवा कांग्रेस के अध्यक्ष
प्रदेश की भ्रष्ट व युवा विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युवाओं के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी..सूर्यकांत धस्माना
प्रदेश में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों की घोषणा में केंट विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष कार्तिक बिरला ने एक बार पुनः अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है , आज केंट विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित अध्यक्ष व नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्षों के अलावा कैंट क्षेत्र के ही सक्रिय युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सरदार रविन्द्र सिंह रैना जूनियर के प्रदेश महासचिव पद पर व श्री शुभम सैनी के जिला महासचिव सर्वोचित होने पर प्रेमनगर चौक पर नव निर्वाचित पदाधिकारियों का पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर स्वागत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश की जो बुरी गत भ्रष्टाचार अपराध पेपर लीक व महिलाओं पर अत्याचार भाजपा के राज में हुई है उससे प्रदेश को मुक्ति दिलवाने के लिए प्रदेश की जनता की उम्मीद प्रदेश के युवा नेतृत्व से है और इसलिए कांग्रेस के युवा साथियों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। श्री धस्माना ने कहा कि आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून अपराध की राजधानी बन चुका है और जो देहरादून अपने नैसर्गिक सुंदरता के लिए, अपने बेहतरीन मौसम के लिए और शांति के लिए देश और दुनिया में सुर्खियों में रहता था आज वही देहरादून अपराध , हत्या लूट डकैती व गंदगी ट्रैफिक जाम और नशे के लिए बदनाम हो गया है और उसका सबसे बड़ा कारण राज्य की निकम्मी और भ्रष्ट सरकार है जिसके संरक्षण में यह सब चल रहा है। उन्होंने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश की युवा विरोधी भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंके।
प्रदेश युवा कांग्रेस के निवर्तमान उपाध्यक्ष व कार्यक्रम के संयोजक श्री सुमित खन्ना ने कहा कि युवा कांग्रेस की पूरी टीम श्री गणेश गोदियाल के नेतृत्व में व श्री सूर्यकांत धस्माना के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में बूथ स्तर तक अपनी टीम को गठित करेगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रेमनगर अध्यक्ष जितेंद्र तनेजा ने कहा कि कैंट की बागडोर एक बार फिर कार्तिक बिरला को मिलने से युवा कांग्रेस और अधिक सक्रिय व मजबूत होगी।
नव निर्वाचित प्रदेश महासचिव सरदार रविन्द्र सिंह रैना जूनियर ने प्रदेश के सभी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उन्हें विजई बनाने के लिए धन्यवाद दिया। प्रेमनगर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित ग्रोवर ने नव निर्वाचित युवा कांग्रेस पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है और अब युवा कांग्रेस पार्टी के साथ मिल कर प्रदेश में कांग्रेस का विजय अभियान चलाएंगे। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस कांवली के नव निर्वाचित अध्यक्ष रोहित मित्तल, कौलागढ़ नव निर्वाचित अध्यक्ष अमित नेगी, नव निर्वाचित जिला महासचिव शुभम सैनी
उपस्थित रहे। धस्माना ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में राजीव पंज, अभिषेक तिवारी,अभिनव थापर, अमित राय, सुशीला शर्मा, ज्योति चौधरी, तरुण चक्रवर्ती, राजेश शर्मा, आनंद सिंह पुंडीर,वीरेश शर्मा, जॉय बरसवाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देहरादून —-मोनू राजवान ✍️✍️
