कांग्रेस पार्टी ने मनाया होली मिलन समारोह
कांग्रेस ने मनाया होली मिलन समारोह

देहरादून स्थित उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में रंगो का उत्सव होली धूमधाम से मनाया गया, जहाँ प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चकराता विधायक प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ पारंपरिक होल्यार गीतों पर नृत्य कर होली की शुभकामनाएं दीं। वही प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे सभी नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुटता का भी संदेश दिया. होली मिलन में पहुंचे प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही कहा की होली एक ऐसा त्यौहार है जिसमें आपसी मतभेद को बुलाया जाता है और भाईचारे को और बढ़ाया जाता है होली बुरे कर्म पर अच्छे कर्म की जीत है हमें भी आपसी रंजिश को बुलाकर होली के रंग में शराबोर रहना चाहिए.
देहरादून —मोनू राजवान ✍️✍️✍️
