लोक भवन में आयोजित ‘कर्टेन रेजर’ में 27 फरवरी से प्रारम्भ
लोक भवन में आयोजित ‘कर्टेन रेजर’ में 27 फरवरी से प्रारम्भ
वसंतोत्सव मेरे लिए केवल एक पुष्प प्रदर्शनी नहीं, बल्कि प्रकृति, संस्कृति और प्रगति के संगम का उत्सव है। ‘Floral Healing: Nature’s Path to Well-being’ थीम के साथ आयोजित यह तीन दिवसीय आयोजन मानसिक, शारीरिक और सामाजिक कल्याण में प्रकृति की भूमिका को रेखांकित करेगा। इस वर्ष विशेष पोस्टल कवर के लिए भोजपत्र का चयन हमारी समृद्ध परंपरा और विरासत से जुड़ाव का प्रतीक है। वसंत ऋतु नवसृजन, आशा और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देती है और यही भावना इस उत्सव की आत्मा है।
वसंतोत्सव स्थानीय कारीगरों, किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों और युवा उद्यमियों को सशक्त मंच प्रदान करता है। पुष्प-कृषि, प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन के माध्यम से आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की दिशा में यह एक सार्थक पहल है। प्रतियोगिताएँ, सांस्कृतिक संध्या, मिलेट्स एवं उत्तराखण्डी व्यंजन, डाक टिकट व आर्ट प्रदर्शनी तथा विविध नवाचार इस आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान करेंगे। आप सभी से आग्रह है कि लोक भवन पधारकर प्रकृति के इस उत्सव का हिस्सा बनें और सकारात्मकता की इस सुगंध को अपने जीवन में संजोएँ।
देहरादून —मोनू राजवान की रिपोर्ट
