फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस अनुराग डोभाल की सोशल मिडिया पोस्ट ने मचाई सनसनी

फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस अनुराग डोभाल की सोशल मिडिया पोस्ट ने मचाई सनसनी

बोले: ये मेरा लास्ट वीडियो है। अब मैं जिंदगी में ज्यादा सफर नहीं कर सकता। भारी मानसिक तनाव । माता पिता ,पत्नी किसी ने नहीं दिया साथ।

खबर सार: उत्तराखंड देहरादून भानियावाला के रहने वाले अनुराग डोभाल ने एक वीडियो जारी करते हुए अपने माता, पिता ,भाई और परिवार पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाद की शुरुआत राजपूत लड़की से शादी और प्रॉपर्टी को बताया है।

वहीं समाजिक कार्यकर्ता दिवाकर गैरोला बताते हैं कि “आज के युवा यूट्यूबर्स और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स की चकाचौंध को देखकर अपनी असल जिंदगी को भूल रहे हैं। अनुराग डोभाल (UK07 Rider) का उदाहरण हमारे सामने है—करोड़ों की गाड़ियां और फेम होने के बाद भी, निजी रिश्तों का सार्वजनिक प्रदर्शन आखिरकार ‘अंतिम व्लॉग’ और मानसिक तनाव पर ही खत्म हुआ।”

 

युवाओं के लिए कुछ कड़वे सच:

दिखावे की दुनिया से बचें: सोशल मीडिया एक बाजार है जहाँ सिर्फ ‘बिकता’ है, ‘जीया’ नहीं जाता। इसे मनोरंजन तक ही सीमित रखें।

रिश्तों का बाजार न लगाएं: अपने प्यार, अपनी दोस्ती और अपने परिवार की बातों को सोशल मीडिया की नुमाइश न बनाएं। जो रिश्ता स्क्रीन पर है, वो अक्सर दिल से दूर है।

घर के झगड़े घर में सुलझाएं: याद रखिए, सोशल मीडिया आपके पारिवारिक विवादों का समाधान नहीं कर सकता। यहाँ आप हमदर्दी ढूंढेंगे, लेकिन लोग सिर्फ ‘मजे’ लेंगे। इंटरनेट आपके जख्मों पर मरहम नहीं, नमक छिड़कता है।

सावधान रहें: सोशल मीडिया का उपयोग अपनी प्रगति के लिए करें, अपनी बर्बादी के लिए नहीं। असली जिंदगी घर की चारदीवारी और अपनों के बीच है, मोबाइल के कैमरों में नहीं

You may have missed