महंगाई और रसोई गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

 

बढ़ती महंगाई और रसोई गैस के दामों में हालिया बढ़ोतरी को लेकर देहरादून में महिला कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया..महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर बीच सड़क पर चूल्हा जलाया और रोटी-सब्जी बनाकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध जताया.महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम लोगों, खासकर महिलाओं का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है..ज्योति रौतेला ने कहा कि पिछले 12 साल से केंद्र में और 9 साल से प्रदेश में भाजपा की सरकार है, लेकिन इसके बावजूद महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है_

 कहा कि हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 65 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में करीब 150 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है_उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ लोगों की आय नहीं बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आम परिवारों का बजट पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।

You may have missed