महापौर सौरभ थपलियाल का सख्त एक्शन: पार्षदों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश, आईटी सेल को व्हाट्सएप ग्रुप सक्रिय कर समन्वय मजबूत करने के दिए आदेश

महापौर सौरभ थपलियाल का सख्त एक्शन: पार्षदों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश, आईटी सेल को व्हाट्सएप ग्रुप सक्रिय कर समन्वय मजबूत करने के दिए आदेश 

महापौर सौरभ थपलियाल ने नगर निगम में अधिकारियों को निर्देशित कर जनहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता दिखाई। महापौर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पार्षदों द्वारा उठाई जा रही समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

महापौर ने आईटी सेल को निर्देशित किया कि निगम का व्हाट्सएप ग्रुप तत्काल प्रभाव से पुनः सक्रिय किया जाए तथा सभी सम्मानित पार्षदगणों के अपडेटेड मोबाइल नंबर उसमें जोड़े जाएं, ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान तेज, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से हो सके। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों के जरिए बेहतर समन्वय स्थापित करना समय की आवश्यकता है।

महापौर ने निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रम भव्य, सुव्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से आयोजित किए जाएं तथा प्रत्येक कार्यक्रम में पार्षदों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रमों की पूर्व तैयारी पूरी गंभीरता के साथ की जाए और किसी भी स्तर पर कमी न रहने दी जाए।

इसके साथ ही महापौर ने प्रत्येक वार्ड में अब तक हुए विकास कार्यों का विस्तृत एवं व्यवस्थित विवरण तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यों की प्रगति की समुचित समीक्षा कर आगे की कार्ययोजना बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

 

देहरादून —-मोनू राजवान ✍️✍️✍️

You may have missed