देहरादून में जनता पाइल्स क्लिनिक द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया भब्य आयोजन
देहरादून में जनता पाइल्स क्लिनिक द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया भब्य आयोजन
जनता पाइल्स क्लिनिक द्वारा आज जैन धर्मशाला में बवासीर (पाइल्स), फिशर एवं भगन्दर जैसी गंभीर समस्याओं के लिए एक निःशुल्क जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।इस स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और लगभग 250 मरीजों ने अपनी जांच करवाई। शिविर के दौरान करीब ₹8000 तक के विभिन्न आवश्यक टेस्ट निःशुल्क किए गए, जिससे मरीजों को काफी राहत मिली।
क्लिनिक के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को उनकी बीमारी के बारे में जागरूक किया तथा उचित परामर्श और उपचार संबंधी जानकारी भी प्रदान की। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को इन समस्याओं के प्रति जागरूक करना और समय रहते सही इलाज के लिए प्रेरित करना था।

देहरादून —– मोनू राजवान ✍️✍️
