प्रदेश में गैस की किल्लत को लेकर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

प्रदेश में गैस की किल्लत को लेकर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

नवरात्र व ईद के मद्देनजर उपभोक्ताओं को हो रही भारी परेशानी 

मुख्यमंत्री ने राज्य में एलपीजी कोटा बढ़ाए जाने का दिया आश्वासन

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर उनको विक्रमी नवसंवत्सर २०८३ व चैत्र नवरात्र की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की जनता की रसोई गैस की परेशानी से अवगत करवाते हुए उसे दूर करने की मांग की। धस्माना ने कहा कि अमरीका इजरायल का ईरान पर हमला और उसके पलटवार से खाड़ी संकट से पैदा हुई रसोई गैस की भारी कमी का असर उत्तराखंड व राजधानी में लगातार बढ़ता जा रहा है और त्योहारी सीजन चैत्र नवरात्र व ईदुलफितर के कारण आम उपभोक्ता परेशान हैं इस परेशानी को न्यूनतम करवाने के लिए उनसे मांग करी कि वे केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री व केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री से बातचीत कर प्रदेश को मिलने वाली एलपीजी सिलेंडरों के आवंटन कोटे को बढ़ाने की मांग कर जनता को राहत पहुंचाने का कार्य करें। श्री धस्माना ने कहा कि आज नव संवत्सर और चैत्र नवरात्र शुरू हो गए हैं और रमजान शरीफ का महीना भी चल रहा है और दो दिन बाद ईदुलफितर भी है ऐसे में सनातन धर्मावलंबियों व मुस्लिम दोनों समुदायों के त्यौहारों पर व उनकी रसोई पर गैस की किल्लत त्यौहारों को फीका कर रही है और लोग रसोई गैस के लिए दर दर भटक रहे हैं । धस्माना ने मुख्यमंत्री को बताया कि अकेले राजधानी देहरादून में लगभग पौने आठ लाख रसोई गैस उपभोक्ता हैं और देहरादून के लिए आवंटित कोटा साढ़े पांच लाख सिलेंडर है जो पहले ही सवा दो लाख कम है और आजकल कमी के कारण सप्लाई प्रभावित होने के कारण और कम आ रहे हैं जिससे अफरा तफरी का माहौल बन रहा है । मुख्यमंत्री धामी ने धस्माना को आश्वासन दिया कि वे आज ही इस संबंध में केंद्रीय मंत्रियों व केंद्रीय सचिव व केंद्रीय अधिकारियों से बातचीत कर एलपीजी कोटा बढ़ाने की मांग करेंगे।

 

 

देहरादून —-मोनू राजवान ✍️✍️

You may have missed