जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने निष्पक्ष व निर्विघ्न चुनावों हेतु समुचित व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

IMG_20240414_200443

District Magistrate/District Election Officer Sonika took stock of the appropriate arrangements for fair and smooth elections.

 

देहरादूनः लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु जनपद में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका के निर्देशन समुचित व्यवस्थाएं एवं तैयारी की जा रही है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समय-2 पर स्थलीय निरीक्षण कर निर्वाचन व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है।
इसी क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज पंहुचकर मतदान पाटिर्यों की रवानगी हेतु की जा रही समुचित तैयारियों का जायजा लिया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि वर्षा से निर्वाचन सामग्री से बचाव के दृष्टिगत तैयारी की जाए। इस दौरान उन्होंने महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में विधासभावार बनाये गए स्ट्रांगरूम/कक्ष का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं परखी। साथ ही राजनैतिक दलों की प्रतिनिधियों की मौजूदगी में रिजर्व ईवीएम कमिशनिंग कार्यों का जायजा लिया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मसूरी दीपक सैनी, उप जिलाधिकारी सदर हरगिरी गौस्वामी, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी चकराता योगेश मेहर, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी सहित सम्बन्धित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

You may have missed