डीएम सविन बंसल की बड़ी रेड: आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी, गोदाम में मिले बाल श्रमिक

डीएम सविन बंसल की बड़ी रेड: आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी, गोदाम में मिले बाल श्रमिक

डीएम के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी सविन बंसल की राज्य के आंगनवाड़ी केंद्रों को सामग्री आपूर्ति करता गोदाम पर हुई छापेमारी

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर भेजी जा रही खाद्य सामग्री की खराब गुणवत्ता की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद बड़ा एक्शन लिया। डीएम ने रुड़की के माडी चौक स्थित उस सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी की, जहां से गढ़वाल और कुमाऊं के आंगनबाड़ी केंद्रों को राशन सप्लाई किया जाता है।निरीक्षण के दौरान गोदाम में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच में खजूर और केले के चिप्स के पैकेटों पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट संदिग्ध पाई गई। कई पैकेटों पर तारीख का स्पष्ट उल्लेख नहीं था, जबकि कुछ पैकेटों पर प्रिंटेड तारीख की जगह स्टैंप से तारीख लगाई गई थी, जिससे गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए।

डीएम को गोदाम में बाल श्रमिक भी काम करते मिले। इस पर उन्होंने गोदाम स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके अलावा गोदाम का संचालन भी तय मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। गोदाम में खाद्य सामग्री सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक तापमान बनाए रखने की कोई व्यवस्था नहीं थी।जांच में यह भी सामने आया कि दिसंबर और जनवरी माह के अंडे और अन्य खाद्य सामग्री मार्च में वितरित की जा रही थी। कई रजिस्टर अद्यतन नहीं मिले और सामग्री आपूर्ति करने वाले द्वारा गुणवत्ता प्रमाण पत्र भी उपलब्ध नहीं कराया गया।

छापेमारी के दौरान डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए राशन लेकर निकल रहे वाहनों को भी रुकवाया। टिहरी, उत्तरकाशी और डोईवाला के लिए रवाना होने वाले वाहनों से खाद्य सामग्री के सैंपल भी लिए गए। अंडों की गुणवत्ता भी संदिग्ध पाई गई।इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेंद्र कुमार, तहसीलदार सुरेंद्र देव और कानूनगो रुड़की संजय कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

You may have missed