केदारनाथ धाम में बिना सत्यापन नहीं चलेगी मनमानी!
केदारनाथ धाम में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ का बड़ा एक्शन! बिना पहचान पत्र वाले बाबाओं पर चला पुलिस का डंडा, 15 पर कार्रवाई
बाबा के वेश में नियम तोड़ने वालों पर सख्त प्रहार… अब केदारनाथ धाम में बिना सत्यापन नहीं चलेगी मनमानी!
चारधाम यात्रा के बीच केदारनाथ धाम में प्रशासन और पुलिस ने ‘ऑपरेशन कालनेमि’ चलाकर बड़ा अभियान चलाया। यात्रा मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस की संयुक्त टीम ने धाम में रह रहे बाबाओं के पहचान पत्र और पुलिस सत्यापन की गहन जांच की।
जांच में कई लोग बिना पुलिस सत्यापन के धाम में रह रहे थे, जबकि कुछ के पास वैध आधार कार्ड तक नहीं मिला। सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कुल 15 चालान किए गए। जिनके पास पहचान संबंधी वैध दस्तावेज नहीं थे, उन्हें कार्रवाई के बाद तुरंत केदारनाथ धाम से गौरीकुण्ड भेज दिया गया।
प्रशासन का साफ संदेश है—आस्था की आड़ में किसी भी तरह की लापरवाही या संदिग्ध गतिविधि अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, धाम की पवित्रता और चारधाम यात्रा की व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
Dehardun____monu rajwan
