1200-675-28015425-thumbnail-16x9-himalayan

Royal Enfield की नई Himalayan 750 को प्रदर्शित कर दिया है. इस बाइक को 3 नवंबर को EICMA 2026 इवेंट में पेश किया जाएगा.

हैदराबाद: Royal Enfield की नई Himalayan 750 को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है. इसके साथ ही कंपनी ने इसका टीजर भी जारी किया था. लेकिन एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कंपनी ने नई Royal Enfield Himalayan 750 को आखिरकार पेश कर दिया है. ध्यान देने वाली बात यह है कि यह बाइक इस कंपनी की अब तक की सबसे बड़े इंजन वाली मोटरसाइकिल है.

हालांकि कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को प्रदर्शित कर दिया है, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में उसने कोई जानकारी नहीं दी है. संभावना जताई जा रही है कि आगामी 3 नवंबर को EICMA 2026 इवेंट में इस मोटरसाइकिल को पेश किया जाएगा, और वहीं पर इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी दी जाएगी.

Royal Enfield Himalayan 750 में क्या कुछ मिलेगा
कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका इंजन 750cc का होने वाला है ,या कम से कम इसी के आस-पास का होगा. पहले सामने आई तस्वीरों से यह भी पता चला था कि बाइक में एडजस्टेबल सस्पेंशन, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और एक नई LED हेडलाइट का इस्तेमाल किया जा सकता है.

इसके साथ ही तस्वीरों में इस बाइक में अलॉय व्हील्स के साथ-साथ ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स भी देखे जा चुके हैं. हालांकि आगामी EICMA 2026 में यह साफ हो जाएगा कि इनमें से कौन से फीचर्स सभी मॉडल्स में स्टैंडर्ड होंगे और कौन से केवल कुछ खास वेरिएंट्स में ही मिलेंगे.

इसके अलावा, बाइक के वेरिएंट्स के बारे में भी कुछ जानकारी मिली है. जैसा कि Royal Enfield की अन्य बाइक में देखा जाता है कि कंपनी ने अलग-अलग कलर्स को ही वेरिएंट के आधार पर पेश करती है. इसके अलावा फीचर्स में शायद ही कोई बदलाव किया जाएगा.

अगर कंपनी इसी पैटर्न को फॉलो करती है, तो संभावना जताई जा रही है कि नई Himalayan में कम से कम तीन वेरिएंट्स होंगे. अगर आप तस्वीरों को ध्यान से देखें, तो पाएंगे कि ‘अंटार्कटिक सिल्वर’ कलर वाले मॉडल में कई एक्सेसरीज लगाई गई हैं और इसके साथ ही इसमें ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स भी दिए गए हैं.

संबावना जताई जा रही है कि यह सबसे टॉप वेरिएंट होने वाला है, और इससे इस मॉडल के लिए उपलब्ध एक्सेसरीज की रेंज के बारे में भी जानकारी मिलती है. इसके अलावा दो और कलर भी पेश किए गए हैं, जिनमें ‘साइबेरिया व्हाइट’ और ‘वाइकिंग ब्रॉन्ज़’ कलर शामिल हैं. इन कलर्स में भी ट्यूबलेस व्हील्स इस्तेमाल किए गए हैं, लेकिन एक्सेसरीज कम इस्तेमाल किए गए हैं.

इसलिए ये मिडिल वेरिएंट्स हो सकते हैं. आखिर में, इस बाइक में, ‘टेक्टोनिक ब्लैक’ और ‘एज़्टेक ग्रीन’ कलर विकल्प भी मिलते हैं, जिनमें अलॉय व्हील्स इस्तेमाल किए गए हैं. माना जा रहा है कि नए कलर्स नई Royal Enfield Himalayan 750 के बेस वेरिएंट्स होने वाले हैं.

बता दें कि आगामी 3 नवंबर को इटली के मिलान में आयोजित होने वाले EICMA इवेंट में इस मोटरसाइकिल को पेश किया है. संभावना जताई जा रही है कि वहां Royal Enfield अपनी अब तक की सबसे आधुनिक मोटरसाइकिल के बारे में और जानकारी देगी. संभावना जताई जा रही है कि इसे भारत में ‘Motoverse 2026’ के दौरान लॉन्च किया जाएगा, जो इसी महीने के आखिर में आयोजित होने वाला है.

You may have missed