कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष धस्माना ने महानगर के अनेक क्षेत्रों में पहुंच मुस्लिम भाई बहनों को दी ईद की मुबारकबाद
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष धस्माना ने महानगर के अनेक क्षेत्रों में पहुंच मुस्लिम भाई बहनों को दी ईद की मुबारकबाद
एक महीने की कठोर तपस्या के बाद इनाम में मिलती है ईद सूर्यकांत धस्माना
रमजान शरीफ के एक महीने की कठोर तपस्या, खुदा की इबादत और तीस रोजों के बाद की दुआओं के बाद अल्लाह ताला रोजेदारों को खुशी मनाने के लिए इनाम में ईद का तोहफा देते हैं यह उद्गार उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आज देहरादून महानगर के अनेक इलाकों में आयोजित ईद मिलन कार्यक्रम में रोजेदारों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कही। माजरा में स्थानीय पार्षद जाहिद अंसारी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में धस्माना ने कहा कि भारत के लोग दुनिया के तमाम देशों के लोगों की तुलना में बड़े भाग्यशाली हैं क्योंकि उनको ईद होली दिवाली क्रिसमस गुरु पर्व समेत ताम त्यौहार मनाने को मिलते हैं और जब सब लोग मिल जुल कर एक दूसरे के त्यौहार मनाते हैं तो उससे खुशियां कई गुणा बढ़ जाती हैं। माजरा के पार्षद जाहिद अंसारी ने धस्माना का स्वागत करते हुए कहा कि धस्माना देहरादून ही नहीं बल्कि उत्तराखंड के सबसे बड़े धर्मनिरपेक्ष नेता हैं जो बिना भेद भाव के हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई किसी भी धर्म किसी भी समाज का व्यक्ति उनके पास किसी समस्या को लेकर जाता है तो वे बिना भेद भाव उसकी मदद करते हैं। ब्राह्मणवाला के पार्षद मुकीम अहमद ने कहा कि धस्माना समाज के वंचित व गरीब समाज की असली आवाज हैं ।
इस अवसर पर धस्माना ने माजरा मस्जिद के इमाम मोहमद अहमद को शाल पहना कर व गले मिल का ईद की मुबारकबाद दी । धस्माना ने कारगी, पुराना राजपुर, शास्त्री नगर कांवली , सत्तों वाली घाटी व ईसी रोड पहुंच कर लोगो को ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर श्रम विभाग अध्यक्ष दिनेश कौशल पूर्व पार्षद राजेश पुंडीर, अनीस अंसारी, अयूब अकेला, सलीम शाह, फरहान कुरैशी, आनंद सिंह पुंडीर, सोनू काजी, अल्ताफ अहमद, इजहार, शुभम सैनी, संजय भारती , दर्शन लाल समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे…
देहरादून —-मोनू राजवान ✍️✍️✍️
