LPG कालाबाजारी रोकने को क्यूआरटी सक्रिय, 26 शिकायतें दर्ज

IMG-20260320-WA0165

LPG कालाबाजारी रोकने को क्यूआरटी सक्रिय, 26 शिकायतें दर्ज

देहरादून जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने और 100% होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर क्यूआरटी टीमों का गठन किया गया है। टीमों ने विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर मांग और आपूर्ति की समीक्षा की।

कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबरों पर गैस आपूर्ति से जुड़ी 26 शिकायतें दर्ज हुईं, जिन पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। करीब 24,459 घरेलू और 269 व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति की गई।

जिले में घरेलू सिलेंडरों का करीब 93 हजार बैकलॉग है, जबकि 36,743 घरेलू और 1,592 व्यावसायिक सिलेंडर स्टॉक में उपलब्ध हैं। प्रशासन के अनुसार, हाल ही में बुकिंग सॉफ्टवेयर में आई समस्या के कारण बैकलॉग बढ़ा, जिसे अब तेजी से अपडेट किया जा रहा है।

 

देहरादून —-मोनू राजवान ✍️✍️✍️

You may have missed